Monday, August 17, 2026

कोरबा जिले के चारो विधानसभा में 15 ब्लॉक में कांग्रेस के 79 उम्मीदवारों ने पेश के दावेदारी, राजस्व मंत्री सहित इन लोगो के नाम शामिल

कोरबा. आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी चयन हेतु तय की गई प्रक्रिया के तहत दो दिनों में जिले के चारों विधानसभा के लिए कुल 79 लोगों ने ब्लॉक अध्यक्षों के पास अपना आवेदन जमा कराया है। कोरबा विधानसभा के लिए राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को मिलाकर कुल 8, कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर को मिलाकर कुल 30, पाली तानाखार विधानसभा के लिए वर्तमान विधायक मोहितराम केरकेट्टा को मिलाकर 25 तो रामपुर विधानसभा से 16 आवेदन प्राप्त हुए हैं।विधानसभा के लिए वर्तमान विधायक रा ज्य में कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने दो टूक में कह दिया है कि किसी भी प्रत्याशी के आवेदन पार्टी के बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए।

 

कोरबा से आए 8 आवेदन

कोरबा विधान- सभा क्षेत्र में ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर के पास सोमवार तक 8 आवेदन जमा हुए थे। जिसमें राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अलावा युवा नेता श्यामनारायण सोनी, दर्शन मानिकपुरी, भूषण प्रसाद तिवारी व यूआर महिलांगे, देवीदयाल, सुरेश पटेल, बंटी शर्मा शामिल हैं।

कटघोरा से सर्वाधिक दावेदार

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित कुल 27 लोगों ने अपना आवेदन जमा किया है जिनमें अजय जायसवाल, हरिश परसाई, सुरेंद्र जायसवाल, उषा तिवारी, संतोष राठौर, नरेश देवांगन, मदन राठौर, अगार दास, प्रशांत मिश्रा, अशरफ मेमन, पोषक दास महंत, मुरली महंत श्यामसुंदर सोनी, लाल बाबू ठाकुर, रीना अजय जायसवाल, राधेश्याम कश्यप, हीरालाल यादव, अमि सिन्हा, मधुसुदन दास, छत्रपाल सिंह कंवर, शिवकला कंवर सहित अन्य नाम शामिल हैं।

पाली तानाखार से 27 दावेदार

पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक मोहितराम केरकेट्टा सहित 25 दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। जिनमें मुख्य रुप से श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, यशवंत लाल, हेमलता बघेल, श्यामलाल मरावी, विजय कुमार जगत शामिल हैं।

 

रामपुर से 22 लोगों ने किया आवेदन

 

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर सहित 16 लोगों ने दावेदारी की है, जिनमें मुख्य रूप से फूलसिंह राठिया, श्यामलाल कंवर, छत्रपाल सिंह कंवर, शिवकला कंवर, हरिश कंवर, धनेश्वरी कंवर शामिल हैं।