Sunday, September 27, 2026

बालोद। जिले के गुरुर देशी मदिरा दुकान के सामने तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश धारदार हथियार लेकर शराब लेने आए ग्राहकों से शराब पिलाने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया है.