Wednesday, July 1, 2026

6 दोस्त पिकनिक मनाने गए थे, लौटते वक्त पलट गई कार; एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

भिलाई कैंप दो इलाके के 6 दोस्त पिकनिक से लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई है, वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी दोस्तों ने पिकनिक के दौरान झरने के नीचे आजादी का तिरंगा लहराया और उसका वीडियो अपने भाई को भी भेजा था। उन्हें शायद यह नहीं पता था कि उनका यह वीडियो यादें बनकर रह जाएगा।

घायल आकाश के भाई कैलाश ने बताया कि कैंप दो शारदा पारा निवासी नीरज बर्नवाल (23 साल), आकाश कुमार चौधरी (23 साल), विनोद कुमार (22 साल), विश्वकर्मा गोड़ (24 साल), भागवत कुमार (23 साल) और पवन कुमार मांझी (24 साल) 15 अगस्त की सुबह 10 बजे गरियाबंद पिकनिक मनाने गए थे। वह लोग आकाश की कार से पिकनिक गए थे।