रायपुर.छत्तीसगढ़ में ड्राइवर महासंगठन के आह्वान पर 65 हजार से अधिक बस-ट्रक चालक बुधवार से फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। रायपुर में मंगलवार देर रात कई पदाधिकारियों को पुलिस उठाकर ले गई। उन्हें सिविल लाइन थाने में रखा गया है। वहीं प्रदर्शनकारी राजनांदगांव, गरियाबंद और देवभोग में सड़क पर उतर नारेबाजी कर रहे हैं।
संघ के रायपुर जिला अध्यक्ष चंपी छुरा के मुताबिक संगठन के बाकी ड्राइवर शहर के मंदिर हसौद, तेलीबांधा टाटीबंध जैसे जगह में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे। बहुत से ड्राइवर ने अपने मालिकों को मंगलवार को ही चाबी सौंप दी थी। वहीं कुछ ड्राइवर बुधवार को अपने मालिकों को चाबी थमा कर आंदोलन करेंगे।











