Monday, April 6, 2026

7 साल के मासूम के साथ दरिंदगी, हत्या कर शव कुएं में फेंका

कोरबा में गलत नीयत से साथ ले गए पड़ोसी युवक ने बच्चे को मार डाला - Dainik Bhaskarकोरबा जिले में 7 साल के बच्चे से गलत हरकत के बाद मर्डर हुआ है। मासूम तालाब में नहा रहा था। इस दौरान पड़ोसी रंजीत कुमार (19) की नीयत बिगड़ गई। आरोपी उसे बहलाकर सुनसान जगह ले गया, जहां बच्चे का पैंट उतारकर उसने गंदी हरकत की। विरोध करने पर मार डाला।

मामला पाली थाना के ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेशपुर का है। आरोपी ने पोल खुलने के डर से बच्चे के सिर पर पत्थर से 4 बार हमला किया। वारदात के बाद शव 12 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया था। घटना के 2 दिन बाद बच्चे की लाश मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

घटना के अगले दिन कुएं से शव निकाला गया।
घटना के अगले दिन कुएं से शव निकाला गया।
1 अन्य युवक को शव लेने कुएं में उतारा गया था।
1 अन्य युवक को शव लेने कुएं में उतारा गया था।
पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा।
पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम गणेशपुर के रहने वाले शिवकुमार खुरसेंगा किसान है। उनका 7 साल का बेटा आयान 2 अप्रैल की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। सभी बच्चे रोज की तरह साथ गए थे।

नहाने के बाद उसके बाकी दोस्त तो वापस घर लौट आए, लेकिन आयान नहीं पहुंचा। काफी देर तक वो नहीं आया तो घरवालों की चिंता बढ़ गई। पहले आसपास तलाश की गई, रिश्तेदारों और गांव वालों से पूछा गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

आखिरी बार पड़ोसी के साथ दिखा था मासूम

परिवार वाले लगातार उसे ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान उन्हें पता चला कि आयान को घर के सामने रहने वाला रंजीत कुमार (19) के साथ देखा गया था। वो आयान को अपने साथ ले गया था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना थाने में दी।