केंद्र सरकार जल्द ही 7 राज्यों में 12-17 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन की शुरुआत करेगी। केंद्र ने इन राज्य सरकारों से कहा है कि वो ऐसे जिलों को आइडेंटिफाई करें जहां वैक्सीनेशन कम हुआ है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही बच्चों के वैक्सीनेशन पर गाइडलाइन भी जारी कर सकती है।
इसके साथ ही भारत दुनियाभर के उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि जायकोव-डी को पहले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में लगाया जाएगा। सरकार ने जायकोव-डी के एक करोड़ डोज का ऑर्डर नवंबर में ही दे दिया है। सरकार ने इन राज्यों से कहा है कि वो ऐसे जिलों को आइडेटिंफाई करें जहां वैक्सीनेशन कम हुआ है। उसके बाद ऐसे जिलों में 12-17 साल के लोगों को वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी।