Thursday, April 16, 2026

CG BREAKING : 6 साल की बच्ची के साथ रेप-हत्या: पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन

रायपुर।रामनवमी के दिन भिलाई में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात हुई। इस घटना के बाद पूरा इलाका दहल गई. इस केस में दुर्ग पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका सगा चाचा निकला. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और उसे रिमांड पर लिया.