Thursday, April 2, 2026

प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले में जन्मे 77 बच्चे:पेरेंट्स ने किसी को राघवेंद्र तो किसी को दिया राम का नाम

धमतरी जिले के राखी गांव के रहने वाले मनोज साहू पिता बने है।रायपुर जिले के अलग-अलग अस्पतालों में 22 जनवरी को 77 बच्चों ने जन्म लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि राम मंदिर स्थापना के शुभ अवसर पर उन्होंने अपने बच्चों का नाम राम के ऊपर रखा है। वे बच्चों को राघवेंद्र, राम जैसे नामों से पुकारेंगे। वे चाहते है कि उनका भी बच्चा भगवान राम के जैसे विराट व्यक्तित्व का बने।

सोमवार की सुबह रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य चिकित्सालय में धमतरी जिले के राखी गांव के रहने वाले मनोज साहू पिता बने। मनोज स्वयं एक हेल्थकेयर कंपनी में कर्मचारी है। उन्होंने भास्कर से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी पत्नी संतोषी साहू ने बेटे को जन्म दिया है। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

धमतरी जिले के राखी गांव के रहने वाले मनोज साहू पिता बने है।
धमतरी जिले के राखी गांव के रहने वाले मनोज साहू पिता बने है।

आगे उन्होंने कहा कि ये ईश्वर का आशीर्वाद है कि 22 जनवरी जैसे शुभ दिन हमारे घर में बच्चें का आगमन हुआ है। अब मैंने अपनी पत्नी और परिवार के लोगों ने मिलकर तय किया है कि हम बच्चे का नाम प्रभु राम के नाम पर राघवेंद्र रखेंगे। हम चाहते हैं कि हमारा बेटा भी राम की तरह उच्च आदर्शों में चले। वैसे ही गुणवान बने।

संतोषी साहू अपने बेटे राघवेंद्र के साथ।
संतोषी साहू अपने बेटे राघवेंद्र के साथ।

यादगार रहेगा दिन

इस जिला अस्पताल में एक अन्य दंपती कृति और कौशल साहू ने भी एक संतान को जन्म दिया है। बच्चे को अस्पताल देखने पहुंची, बड़ी मां रागिनी साहू ने बताया कि पूरा परिवार डूमरतराई में रहता है। 22 जनवरी के दिन शुभ अवसर पर बच्चे के जन्म से घर में खुशी का माहौल है। ये घर में दूसरे नंबर का बेटा है। परिवार ने तय किया है कि बच्चे को घर पर राम कहकर पुकारेंगे।