Wednesday, September 30, 2026

8 महीने बाद इजाफा:अप्रैल से 50 रुपए लीटर में मिलेगा दूध, 15 दिन में पशु आहार की कीमतों में 5 से 10% की बढ़ोतरी, पशु पालकों ने कीमतें

पशु पालक अभी पुराने दर पर ही दूध बाजार में उपलब्ध करा रहे हैं‍ लेकिन बड़े दुकानदारों ने दूध से बनने वाले उत्पादों की कीमतें अभी से बढ़ा रखे हैं। पनीर, दही, खोवा व मिठाइयां बढ़ी हुई कीमत पर लोग खरीद रहे हैं। अब पशु पालक भी बाजार में दूध पुराने के दर के बजाय नए दर पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में जिला दुग्ध विक्रेता संघ बैठक कर निर्णय लेने वाला है।

 

माना जा रहा है कि वे भी दूध की कीमत प्रति लीटर 4 से 5 रुपए बढ़ाकर एक अप्रैल से बेचेंगे। इनका कहना है कि पशु आहार समेत पशुओं की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। इसके कारण उन्हें भी कीमत बढ़ाने पर विचार करना पड़ रहा है। महंगाई का असर यह है कि 8 माह पहले 40 रुपए प्रति लीटर बिकने वाला दूध एक अप्रैल से 50 रुपए तक पहुंचेगा।

पशु चारा के दाम पहले व अब (रु. प्रति क्विंटल) चारा का प्रकार पहले अब मिक्स दाना 2200 2600 मक्का दाना 2250 2450 चोकर 1900 2300 कोढ़ा 1050 1280 रफी 1250 1450

 

दही प्रति किलो ग्राम 80 से 100 रुपए तक पहुंची

अभी तक प्रति किलो दही 80 रुपए मिल रहा था। लेकिन डेयरी संचालकों ने अपने स्तर पर ही कीमतें तय कर ली है। कहीं 90 तो कहीं 100 रुपए किलो दही बिक रहा है। सोमवार को टीपीनगर स्थित ऐश्वर्या स्वीट्स में प्रति किलो दही 100 रुपए था, तो सीएसईबी चौक स्थित साहू डेयरी में 90 रुपए किलो। ऐसे मेें कीमतों का निर्धारण दुकानदार अपने स्तर पर ही कर लिए हैं। यही कारण है कि दुग्ध व्यवसायी भी पीछे नहीं रहना चाहते हैं।