Wednesday, June 3, 2026

प्रेमी-जोड़े ने एक साथ फांसी लगाई:पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला युवक-युवती का शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा के सरगवां गांव में एक युवक और युवती ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दोनों के शव फंदे पर लटके मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे और दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अफेयर चल रहा था। यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सरगवां के रहने वाले 23 वर्षीय किशन दास और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर की 20 वर्षीय अंजली दास का शव बुधवार सुबह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक पेड़ पर झूलता मिला। दोनों ने चुनरी से फांसी लगा ली थी। घटना की सूचना उदयपुर पुलिस को दी गई।