छत्तीसगढ़ के बालोद में शादी के महज 45वें दिन नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। गर्लफ्रेंड के शादी करने से इनकार करने पर उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, बचाने के कोशिश में गर्लफ्रेंड भी गंभीर रूप से घयाल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जांच में सामने आया कि ढाई साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। घटना वाली रात बॉयफ्रेंड शराब के नशे में गर्लफ्रेंड के ससुराल पहुंचा था और मिलने के बहाने उसे घर से ले गया था। वहीं घटना के बाद महिला ने पति और पुलिस को जानकारी दी। जांच में यह भी सामने आया कि बॉयफ्रेंड भी शादीशुदा था।
यह पूरी घटना महिला के ससुराल से करीब 20 किलोमीटर दूर की है। फिलहाल, पुलिस ने बॉयफ्रेंड के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर रिश्तेदारों को सौंप दिया है और रिश्तेदारों और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।








