भारती सिंह बोलीं- गलत तरीके से छूते थे लोग, करियर की शुरुआत में नहीं थी विरोध करने की हिम्मत

knn24news/ कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कितने संघर्षों के बाद अपनी जगह बनाई है, इससे हर कोई वाकिफ है। भारती सिंह लोगों को पल भर में गुदगुदाने-हंसाने का दम रखती हैं। लेकिन हाल ही में कॉमेडियन के कुछ खुलासे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, भारती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज शेयर किए हैं, जो शायद ही अब तक कोई जानता हो। भारती के संघर्ष और उनके फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। इसी दौरान उन्होंने बताया है कि किस तरह से वो अपने करियर की शुरुआत में अपनी मां के साथ सेट पर जाया करती थीं। इसके पीछे एक खास वजह थी।

गलत तरीके से छूते थे लोग
हाल ही में मनीष पॉल के पॉडकास्ट चैट शो में भारती सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें लोगों से साझा कीं। भारती सिंह ने बताया कि वह शोज में अपनी मां को साथ लेकर जाती थीं। लोगों द्वारा किए गए एक्शन्स को वह कई बार समझ ही नहीं पाती थीं। वो लगभग हर शो में अपनी मां को साथ लेकर जाती थीं।