राजधानी के उरला इलाके में आज सुबह एक लड़की नशे की हालत में माॅर्निंग वाॅक पर निकले लोगों को मिली है। लड़की सड़क के किनारे पड़ी हुई थी, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उरला थाने में दी। पुलिस ने डायल 112 की मद्द से लड़की को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहाँ पर इसका इलाज जारी है।
दरअलस आज सुबह साढ़े छह बजे के आसपास एक लड़की उरला थाना के महामाया स्टील प्लांट के पास पड़ी हुई मिली थी। लड़की को नशे की हालत में रोड़ पर सोई हुई देख माॅर्निंग वाॅक पर निकले लोगों ने इसकी सूचना उरला पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को मेकाहारा में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच के दौरान पता चला हैं कि, 26 वर्षीय युवती मुंबई के बालाजी काम्पलेक्स की रहने वाली है और दो दिन पहले ही अपने दोस्त हीरापुर निवासी अजय कुमार से मिलने आयी थी। अजय का नबंर बंद बताने के बाद वो शराब के नशे में 27 जुलाई को मरीन ड्राइव में बैठी हुई थी, जिसे डाॅयल 112 की टीम ने मेकाहारा में उपचार के लिए भर्ती कराया था इलाज के बाद युवती राजातलाब निवासी महिला के पीछे पीछे उसके घर आ गयी थी।
