Monday, June 29, 2026

लंबित मांगों को लेकर रानी अटारी के खदान प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

रानी अटारी भूमिगत खदान से प्रभावित ग्रामीणों ने जर्जर सड़क लंबित रोजगार ठेका मजदूरों को सही वेतन हाथी प्रभावित क्षेत्र में सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइट सहित नौकरी व मुआवजा को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है । ग्रामीण पिछले लंबे समय से इन समस्याओं को लेकर काफी परेशान थे । प्रबंधन को बार-बार इस संबंध में अवगत कराया गया लेकिन हर बार आश्वासन का झुनझुना पकड़ा कर ग्रामीणों की मांग को नजरअंदाज कर दिया जाता था । जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने आज फिर से प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में चंद्र प्रताप पोर्ते, सहदेव सिंह उईके, राजपाल सिंह परमेश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे । इसी के साथ ही छत्तीसगढ़ किसान सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह कवर प्रशांत झा दीपक साहू ने भी ग्रामीणों के प्रदर्शन को समर्थन दिया।