शासकीय हाई स्कूल दर्री विकासखंड कटघोरा जिला कोरबा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के द्वारा शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस मौके पर कक्षा 10वी के 137 में 46 विद्यार्थी उपस्थित हुए। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल समिति के सदस्य गण बैजनाथ महेश्वरी, मनीष अग्रवाल, तुलसी ठाकुर,अरविंद अग्रवाल तथा विद्यालय के व्याख्यातागण मीना मिसर, के पी कुलमित्र, अनुराधा शुक्ला, कविता कौशिक, मधुबाला साहू, हेमलता करियारे की उपस्थिति में थे।









