रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से प्रभावित हो गई। वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर लोग पहुंच रहे हैं और वैक्सीन की कमी के कारण निराश होकर घर लौट रहे हैं। दूसरी ओर कोरोना के तीसरी लहर का खतरा सिर पर मंडरा रहा है।
वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर आने वाले लोग दूसरी डोज की तारीख आ जाने के बावजूद भी वैक्सिन न लग पाने के कारण परेशान है। लोग 3 से 4 बार वैक्सीनेशन सेंटर्स के बाहर पता करने आ चुके हैं लेकिन उन्हें न तो वैक्सीन मिल पा रही है न ही सही तरह से जानकारी।
लोगों का कहना है कि वैक्सीनेशन सेंटर आते हैं तो यहां भी जानकारी देने के लिए कोई मौजूद नहीं होता। अगर ऑनलाइन पता करने की कोशिश करते हैं तो वहां भी कहीं कोई स्लॉट खाली नहीं दिखाता है।







