Monday, July 27, 2026

कलेक्ट्रेट में निवेशकों की उमड़ी भीड़,दिखाया कोरोना को ठेंगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवेशकों को आवेदन जमा करने को कहा है जिससे चिट फंड कंपनियों की संपत्ति बेचकर निवेशकों की रकम लौटे जा सके इसके लिए प्रत्येक जिलों में आवेदन लोए जा रहे है कोरबा में कलेक्ट्रेट परिसर में आवेदन मंगाए गए हैआज कलेक्टर परिसर में मानो मेला लगा हो ऐसी भीड़ देखने को मिले एक तरफ प्रशासन तीसरे लहर के बचाव की तैयारी में लगा हुआ है वही दूसरी ओर निवेशक COVID प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते दिखे वह भी कलेक्टर कार्यालय के सामने जहां धारा 144 लागू है और तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है और महामारी दहलीज पर खड़ी है इस बेलगाम और बेखौफ निवेशकों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है