कोरबा जिले में आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है और आबकारी टीम पर कई प्रकार के आरोप लग चुके हैं। नया मामला बाकी मोंगरा क्षेत्र से सामने आया है। यहां जामछुआ अरदा गांव में शराब पकड़ने के लिए गई टीम को कुछ नहीं मिला तो उसने संदूक से रुपये निकाल लिए और उल्टे ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं ने इस बारे में अधिकारियों को शिकायत की है।









