Sunday, September 27, 2026

थाने में घुसकर चप्पल से पीटा, TI लाइन अटैच : धर्मांतरण के मुद्दे पर थाने में हुआ बवाल…

रायपुर । पुरानी बस्ती थाने में घुसकर पादरी की पिटाई मामले में एसएसपी अजय यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीआई यदुमणि सिदार को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच सीएसपी नितेश कुमार को सौंपी गई है।

दरअसल आज धर्मांतरण की शिकायत के बाद पादरी को पुरानी बस्ती थाने में लाया गया था। इस दौरान वहां पर मौजूद कुछ संगठन के लोगों ने थाने में घुसकर पादरी की चप्पल और हाथ मुक्कों से पिटाई कर दी थी। पादरी की पिटाई के बाद ईसाई धर्म के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने का घेराव कर दिए थे।