देश की राजधानी में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है। दिल्ली में इस साल भले ही मानसून ने देर से दस्तक की हो, लेकिन इसने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इस मानसून सीजन में अब तक 1005.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह 2010 के बाद से पहली बार है जब दिल्ली में बारिश ने मानसून में 1000 मिमी का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले 1 सितंबर को दिल्ली में 19 साल बाद एक दिन की ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बना था।
दिल्ली में इतनी बारिश हो रही है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पानी भर गया है। यहां खड़े वाहनों के पहिए पानी में डूब गए हैं।
#WATCH | Parts of Delhi Airport waterlogged following heavy rainfall in the national capital; visuals from Indira Gandhi International Airport (Terminal 3) pic.twitter.com/DIfUn8tMei
— ANI (@ANI) September 11, 2021







