Thursday, March 19, 2026

पेंशन योजना की त्वरित स्वीकृति की मांग को लेकर पूर्व जनपद सदस्य मिर्ज़ा कय्यूम बेग ने लिखा सी ई ओ को पत्र।हितग्राहियों को अतिशीघ्र मिलेगा पेंशन योजना का लाभ- मा.विधायक पाली तानखार

कोरबा। जनपद पंचायत पाली अधीनस्थ ग्राम पंचायत पोड़ी एवम् पोलमी में विगत लंबे समय से पेंशन योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति के लिए भटकना पड़ रहा है।

विदित हो कि शासन द्वारा संचालित पेंशन योजना के तहत बुजुर्ग, असहाय, परित्यकता , विधवा, विकलांग जन,आदि को लाभ दिया जाता है।।

शासन द्वारा संचालित पेंशन योजना का लाभ पाने हितग्राहियों ने आवेदन ग्राम पंचायत सचिव एवम् सरपंच को प्रस्तुत किया है।

वर्तमान में विगत 14 अगस्त को ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजीत ग्राम सभा में उपस्थित हितग्राहियों द्वारा पेंशन योजना की स्वीकृति के संबंध में जानकारी चाही थी। जिसके जवाब में सरपंच श्री होरी लाल बीयार एवम् सचिव श्री मनहरण मरावी ने प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकृति हेतु जनपद कार्यालय पाली प्रेषित कर दिए जाने की जानकारी दी थी।

पेंशन योजना हितग्राहियों की समस्या को देखते हुए सक्रिय कांग्रेस नेता पूर्व जनपद सदस्य मिर्ज़ा कय्यूम बेग ने छेत्रिय विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा जी को अवगत कराते हुए तत्काल निराकारण करने की मांग की थी।

उक्त संबंध में श्री बेग ने जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राठौर को पत्र लिखकर तत्काल स्वीकृति की मांग की है।