
रायपुर शहर के गंज थाना इलाके में बीते बुधवार की शाम MP के एक डॉक्टर के खुदकुशी मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। घटना संदीप होटल के कमरे में हुई थी। तब ये बात सामने आई थी कि फोन पर पत्नी से झगड़ा होने की वजह से डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है, पर ये पूरी कहानी झूठी निकली है। ये कहानी दरअसल डॉक्टर के साथ कमरे में रह रहे उसके दोस्त ने ही पुलिस को सुनाई थी।
परिवार के लोगों ने भी विवाद होने की बात कबूली थी, इसलिए सबने यकीन भी किया, मगर अब इस केस में बड़ा खुलासा हुआ है। डॉक्टर का दोस्त ही उसका कातिल निकला। गला दबाकर उसी ने जान ली और लाश को फंदे से लटकाया था। आरोपी ने बताया कि उसने पूरी वारदात को डॉक्टर के उसकी मां से अवैध संबंध होने के कारण अंजाम दिया।









