Tuesday, April 7, 2026

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली में भर्ती कराया गया है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है. उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है.’’

मनमोहन सिंह इसी साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. उन्हें 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी. पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी.