मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल सह-जिला अस्पताल में साेमवार सुबह ओपीडी सेक्शन के टाॅयलेट में एक नवजात शिशु का शव मिला। शव फेंकने वाले का पता लगाने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाले गए, लेकिन डीवीआर के खराब हाेने से सुराग नहीं मिल पाया।
मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी नवजात का शव इस हालत में मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, ओपीडी सेक्शन के टाॅयलेट की सफाई के लिए सुबह सवा 9 बजे आकाश पारिख पहुंचे। जब वे टाॅयलेट शीट की सफाई करने पहुंचते ताे उसमें नवजात का शव पड़ा था। उसने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन काे दी, फिर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस चाैकी में मेमाे भेज सूचना दी। अस्पताल चाैकी के अलावा रामपुर चाैकी से पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने शव काे बाहर निकालकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा।









