डीएसपीएम के सामने ठेका कामगारों का धरना, बोनस की कर रहे है मांग

कोरबा। सार्वजनिक उपक्रमों ने अपने कर्मचारियों को बोनस की राशि दशहरा से पहले बांट दी है। कुछ कंपनियों ने दीवाली तक भुगतान करने की बात कही है। जबकि बिजली कंपनी का मसला स्पष्ट नहीं है। इससे पहले ही 10 हजार रुपए दीपावली बोनस की मांग को लेकर ठेेका कामगारों ने डीएसपीएम के सामने सुबह से धरना दिया। फेडरेशन का एक धड़ा इसका समर्थन कर रहा है।

कंपनियां अलग-अलग स्लैब के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बोनस दिया करती है। हर कहीं इसके लिए मापदंड भिन्न-भिन्न है। यही कारण है कि हर बार उत्पादन और उत्पादकता के आधार पर इसका निर्धारण होता है। राज्य सरकार के उपक्रम के रूप में काम करने वाली सीएसईबी ने पिछले वर्ष अपने कर्मचारियों को अनुग्रह राशि के रूप में 5 हजार रुपए दिए थे। जबकि ठेका कामगारों को उनके नियोक्ता उपस्थिति के आधार पर बोनस की राशि देते हैं। ठेकेदारों के भी अपने यूनियन हैं जो ऐसे मामलों में नीतिगत निर्णय लेने और इसके अनुसार चलने पर जोर देते हैं। इन सबसे अलग अबकी बार मांग की जा रही है कि उत्पादन कंपनी में काम करने वाले सभी ठेका कामगारों को 10 हजार रुपए बोनस दिया जाए। इसके अलावा उन्हें ठीकठाक वेतन भी दिया जाना चाहिए। दशहरा से पहले इसके लिए दबाव बनाया जा रहा था लेकिन हुआ कुछ नहीं