Sunday, September 27, 2026

मंदिर जाने पर दलित परिवार के 6 सदस्यों पर हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के पास एक गांव में एक मंदिर में जाने के लिए दलित परिवार के छह सदस्यों पर करीब 20 लोगों ने कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक किशोरसिंह जाला ने बताया कि कथित घटना मंगलवार (26 अक्टूबर) को भचाऊ थाना क्षेत्र के नेर गांव में हुई, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक एफआईआर गोविंद वाघेला और दूसरी उनके पिता जगभाई के द्वारा दर्ज कराई गई है। दोनों ने दावा किया कि करीब 20 लोगों ने उन पर हमला किया। हमने दोषियों को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया है। काना अहीर, राजेश महाराज, केसरा रबाई, पाबा रबारी और काना कोली सहित 20 लोगों की भीड़ के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट और एससी एसटी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।