
कोरबा दीपावली में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की आपूर्ति लगातार जारी रहे और रोशनी के पर्व में अड़चन न आए, इसके लिए बिजली विभाग अलर्ट है। दीपावली त्यौहार के दौरान बिजली व्यवस्था पर शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक कोई भी दिक्कत न आए, इसलिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है और कर्मचारियों को भी मुस्तैद रहने कहा है।
अलग-अलग क्षेत्र अनुसार अधिकारी व कर्मचारियों की टीम इसके लिए गठित की गई है, जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर एक फोन पर सुधार के लिए पहुंचेंगे। ड्यूटी में तैनात अफसरों के फोन नंबर भी विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। बिजली विभाग का कहना है कि उपभोक्ता सीधे अफसरों के अलावा मैदानी अमले को कहीं भी बिजली शिकायत की सूचना उनके मोबाइल पर दे सकते हैं। काेई भी लाइन फाल्ट की सूचना पर अनावश्यक विलंब हाेने पर अफसर-कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी हाे सकती है। इसलिए सभी काे अलर्ट रहने कहा है।
लाेड शेडिंग न इसके लिए लगातार माॅनिटरिंग
दीपावली पर रोशनी व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए तय समय पर बिजली विभाग लाेड शेडिंग राेकने तैयारी की है। अलग-अलग फीडराें में लाेड पर नजर रखने जिम्मेदार अफसरों काे तैनात किया है। सब स्टेशनाें में अफसरों की ड्यूटी रहेगी। मुख्य शहरी क्षेत्र में ही करीब 80 हजार बिजली उपभाेक्ता हैं। ऐसे में पीक ऑवर में बिजली डिमांड का दबाव बढ़ता है। दीपावली के दाैरान बिजली की मांग 20 फीसदी तक बढ़ जाती है। इससे विभाग पर दबाव रहता है।
सर्किल में कंट्राेल रूम से निगरानी करेंगे अफसर
बिजली व्यवस्था पर निगरानी के लिए सर्किल में पल-पल बिजली की डिमांड और शिकायत पर केंद्रीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। इस काम के लिए 4 कार्यपालन अभियंता, 4 सहायक अभियंता, की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह नगर संभाग मेें 8 जेई, 2 एई और 1 ईई की ड्यूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए 6 एई, 3 जेई और 1 कार्यपालन अभियंता की ड्यूटी लगी है। इसी तरह कटघाेरा क्षेत्र के लिए 1 एई और 10 जेई की ड्यूटी लगी है।











