कोरबा। अपनी जमीन देकर देश के हर घर को रोशन करने और कोरबा जिला को देश दुनिया में पहचान देने वाले भू विस्थापित किसान जमीन देने के बाद भी अपनी आजीविका और जीवन के अंधकार को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले भूविस्थापित किसान रोजगार की मांग करते हुए चौथे दिन दीपावली के दिन भी धरना में बैठे रहे।
एसईसीएल कुसमुंडा मुख्यालय के सामने लगातार 4 दिन से धरना पे बैठे भू विस्थापितों ने अंधेरा होते ही दीवली के दिन अंधकार, असमानता,शोषण के खिलाफ लड़ने के संकल्प के साथ कुसमुंडा मुख्यालय के सामने दीप जला कर दीवाली मनाया।
मुख्यालय के सामने दीप जलाने में प्रमुख रूप से दीपक साहू,जवाहर सिंह कंवर, राधेश्याम,गणेश प्रभु,हेमलाल,दामोदर,रेशम, मोहनलाल,दीना नाथ,बलराम,जय कौशिक,प्रशांत झा,पुरषोत्तम, अनिल कुमार, सनत के साथ बड़ी संख्या में भूविस्थापित-किसान, माकपा और किसान सभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।











