
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार देर रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। घर में तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो इस बात का पता चला। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें लिखा है कि मैंने बहुत गलत काम किए हैं, भगवान मुझे कभी माफ नहीं करेगा। युवक की हालत गंभीर है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलिहाभांटा निवासी आकाश (20) पढ़ाई छोड़ने के बाद पिता के साथ खेती किसानी करता है। वह रात करीब 9 बजे घर से बाहर गया था। इसके बाद लौटा तो अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे बुलाने गए। देखा तो वह बिस्तर पर पड़ा तड़प रहा था। परिजनों ने उसे उठाया तो उल्टियां होने लगी। इस पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।











