Monday, August 3, 2026

मूर्ति स्थापित करने और अवैध कब्जा हटाने सात दिवस का दिया अल्टीमेटम, मांग पूरी नही होने पर होगा कलेक्टर कार्यालय का घेराव….

कोरबा– छत्तीसगढ़ महतारी की स्थापित मूर्ति को हटाए जाने एवं शहर के बेशकीमती सैकड़ो एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे पर जिम्मेदार विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के इस घेराव को समाप्त करने नगर निगम द्वारा मध्यस्थता करते हुए जल्द ही छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को स्थापित करने एवं अवैध कब्जे को हटाने आश्वासन दिया है जिसके बाद आंदोलन को समाप्त किया गया।