Monday, April 6, 2026

64 लाख का गांजा बरामद,मिर्ची की बोरियों में भरकर गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार

महासमुंद। गांजा ​तस्करों को गिरफ्तार करने में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 64 लाख का गांजा बरामद किया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप एक महिन्द्रा बोलेरो पिकप वाहन में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मध्यप्रदेश की ओर रवाना हुई है, जिस पर पुलिस टीम गठित की गई।

 

चेक पाइंट पर पदमपुर ओडिशा से बसना महासमुन्द की तरफ से 1 सफेद रंग कि महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन को मोहन ढाबा के सामने पलसापाली बैरियर बसना के पास घेराबंदी कर रोका गया। वाहन चालक सीट पर बैठा व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवम तिवारी पिता रमाकांत तिवारी और मध्यप्रदेश निवासी बताया। वहीं दूसरे आरोपी का प्रमोद तिवारी नाम है, जो मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला है।