कोरबा। एसईसीएल की बांकीमोंगरा परियोजना में हुए हादसे के दौरान एक एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। 3-4 नंबर खदान में हुए हादसे में रामचरण उरांव की जान चली गई। मृतक कुदरीपारा का निवासी था और ड्रिलर के पद पर काम करता था। दुर्भाग्यजनक यह रहा कि जिस एसईसीएल में रामचरण काम करता रहा, उसे उस विभाग का एंबुलेंस तक नसीब न हो सका। सामान ढोने वाली गाड़ी से उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी है।











