Thursday, April 2, 2026

नए वेरिएंट के खतरे के बीच रायपुर में अलग ही समस्या- पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही फ़ोन बंद कर गायब हो रहे मरीज

रायपुर: नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अब होम आइसोलेशन के मरीजों पर भी फिर से सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत नंबर बंद करने वालों पर कड़ाई करने की तैयारी भी हो रही है। अफसरों ने संकेत दिए हैं होम आइसोलेशन में रहकर लापरवाही या सहयोग नहीं करने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्यूंकि हर दिन मिल रहे सात मरीजों में से औसतन तीन से अधिक पॉजिटिव के फोन नंबर रिपोर्ट आते ही या तो बंद आ रहे हैं या फिर गलत नंबर आ रहा है। इतना ही नहीं रायपुर में अभी पचास से अधिक एक्टिव केस में अधिकांश होम आइसोलेशन में है। होम आइसोलेशन में जाने के बाद बहुत से लोग कॉल करने पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं।