Sunday, August 30, 2026

कबाड़ चोरो पर पुलिस की करवाई… दो आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा। पुलिस ने कबाड़ चोरो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो कबाड़ चोर को एल्युमिनियम और छोटा हाथी में बहरे स्क्रेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है. मुखबिर से सूचना पर मुड़ापार चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रुकवा कर पूछताछ किया गया देखा गया और उसका पीछा किया गया जो मुड़ापार की तरफ से एक ऑटो आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रुकवाया गया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम मनीष गर्ग पिता महावीर प्रसाद गर्ग उम्र 28 वर्ष साकिन एल आई जी 106 चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा होना बताया वाहन चालक से छोटा हाथी में रखे गए लोहा टीना स्क्रैप एंगल कहां गया था दस्तावेज मांगा गया जो वाहन चालक के पास नहीं होना बताया। ओके छोटा हाथी एसी गोल्ड क्रमांक सीजी 12 बी एफ 26 अट्ठारह में लोड लोहा स्क्रैप तीन एंगल वजनी 3 क्विंटल 50 किलो के लगभग कीमती 7000 रुपए वाहन सहित जुमला कीमती 2 लाख 7 हजार रूपए का जो चोरी का होने के पूण अंदेशा पर उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 41 (1-4) दप्रसँ/ 379 भादवि के तहत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है. इसी तरह दूसरे मामले में राम नरेश उर्फ राहुल टंडन पिता स्वर्गीय उत्तम दास टंडन उम्र 46 वर्ष साकिन पचरी पारा गणेश पंडाल के पास चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा होना बताया मोटरसाइकिल चालक से मोटरसाइकिल के पीछे रखे गए 2 बोरी में रखे एलमुनियम के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि 1 वर्ष पूर्व अपने कब्जे में रखे गए 8 नग एलमुनियम स्लैब 1 फीट चौड़ा 10 फीट लंबा वजन 60 किलो कीमती 7200 रुपए को बालको प्लांट के दीवार से अंदर घुसकर चोरी कर घर में रखा था जिसे दो सफेद बोरी में डालकर चोरी का माल बेचने के फिराक में टीपी नगर जा रहा था मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर सीजी 12 एजेड 3340 सहित जुमला 27,200 रुपए पाया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 41 (1-4) दप्रसँ/ 379 भादवि के तहत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।