छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सरपंच द्वारिका प्रसाद चंद्रा (50) की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक छात्र भी शामिल है। जबकि 5 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 26 घंटे चले ग्रामीणों के प्रदर्शन के 20 घंटे बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। पूछताछ में आरोपियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा का विरोध करने पर लाठी-डंडे और रॉड से पीट-पीट कर मार डाला था।
मालखरौदा क्षेत्र के भुतहा गांव में दबंगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। उस पर फसल भी लगा दी। इसकी शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने नोटिस जारी किया था। साथ ही फसल कटवा कर शासन के सुपुर्द करने की जिम्मेदारी सरपंच द्वारिका प्रसाद चंद्रा को सौंपी थी। यह कार्रवाई सोमवार को की जानी थी। इससे एक दिन पहले ही दबंग फसल कटवाने पहुंच गए। सरपंच ने आपत्ति जताई तो उनकी हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे।











