छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ने 5वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह क्लास में बैठकर खिड़की से बाहर हेलिकॉप्टर देख रही थी। मामला सरकारी स्कूल का है। घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे, वहां से बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
छुरा विकास खंड के कनसिंघी प्राथमिक स्कूल में डोमेश्वरी साहू 5वीं क्लास की छात्रा है। रोज की तरह वह शुक्रवार को भी स्कूल गई थी। क्लास में हेड मास्टर टीपी शर्मा पढ़ा रहे थे। तभी स्कूल के ऊपर से हेलिकॉप्टर निकला तो डोमेश्वरी खिड़की से बाहर देखने लगी। आरोप है कि यह देखकर हेड मास्टर ने उसे बुलाया और लोहे की बैसाखी से पीटा। इसके चलते उसके हाथ में चोट आ गई और वह रोने लगी











