Sunday, August 30, 2026

जब सोनम बनी सावित्री, ऐसे बचाया पति को

दर्री। दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी इलाके में पत्नी की सतर्कता से पति की जान बच सकी। उसका पति खुदकुशी करना चाह रहा था। सही समय पर नजर आने पर पत्नी ने उसे फंदे से उतारा और पुलिस केस की जानकारी ली। डायल 112 के माध्यम से सूरजपाल चौहान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

दंपतियों के बीच अलग-अलग विषयों को लेकर होने वाले विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं कुछ मामलों में स्थिति काफी खतरनाक हो जाते हैं और जान दे देने की नौबत भी आ जाती है। अयोध्यापुरी दर्री क्षेत्र में निवासरत सोनम सोनी और सूरजपाल चौहान ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था । यह दोनों सामान्य कामकाज करने के साथ अयोध्यापुरी में गुजर-बसर कर रहे थे। हाल में ही इनके बीच कुछ ऐसा हुआ कि सूरजपाल चौहान ने जिंदगी को अलविदा कहना तय किया।

पहले कि प्राणों पर संकट आता, सोनम सोनी ने बिना देर किए पति को फंदे से उतारा और पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर के बाद यहां पर डायल 112 की टीम मौजूद थी। आनन-फानन में सूरजपाल चौहान को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर दर्री पुलिस के द्वारा आगे की जाने वाली जांच पड़ताल में स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर वह मामला क्या था जिसके कारण सूरजपाल को आत्महत्या की कोशिश करनी पड़ी।

बिजली कर्मचारी संघ कार्य समिति बैठक 19 को

कोरबा। बिजली कर्मचारी संघ की कार्यसमिति की बैठक 19 दिसंबर को भिलाई में आयोजित किया गया है। इस बैठक में किये गए कार्यों की समीक्षा व तीन महीने के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में कोरबा जिले से राधेश्याम जायसवाल, चंद्रशेखर दुबे, कुमारी पुष्पा भानू, गणेश जायसवाल शामिल होंगे। यह जानकारी जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने दी है। उन्होंने बताया कि बिजली कर्मचारियों की समस्याओं पर मंडल गंभीर नहीं है। जिसे लेकर दबाव बनाना जरूरी हो गया है। बोनस भी कर्मचारियों को दीवाली के बाद मिला है।