Thursday, March 12, 2026

बारिश ने बढ़ाई राहगीरों की समस्या, अव्यवस्थित लगे होल्डिंग्स गिरे सड़कों पर, टली अनहोनी

कोरबा। आज अचानक हुई बारिश ने कोरबा शहर के लोगों की आंख खोल दी । दरअसल जिन नेताओं को वोट देकर जनता सरआंखों पर बिठाती हैं, वही जनता की इ अनदेखी करते हैं । यह आज बारिश के कारण साफ हो गई । दरअसल आज बारिश के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र में लगे होल्डिंग्स और फ्लेक्स नीचे आ गिरे। यह फ्लेक्स उन नेताओं की शान में लगाए गए थे जो कोरबा के विकास के दावे करते हैं लेकिन यह गिरे फ्लेक्स हकीकत को उजागर कर रहें है । आप भी देख लीजिए बांस के सहारे लगाए गए यह फ्लेक्स मेन रोड पर गिरे हुए हैं, अंदाजा लगाइए अगर यह मोटे बांस किसी के ऊपर अगर गिरे तो उसका क्या होगा । लेकिन इसे लगाने वाले लोग दुर्घटना को मद्देनजर रखते इसे नहीं लगाते । केवल अपनी शोभा के लिए इसे कहीं लगा देते हैं, जब कभी मौसम में परिवर्तन होता है तो लोगों की जान सांसत में पड़ जाती है। यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना सामने आ चुकी है लेकिन संबंधित अधिकारी भी इस और ध्यान नहीं देते है।