Sunday, September 20, 2026

धर्मांतरण के विरोध में चलाया गया जागरुकता अभियान

कोरबा। जिला कोरबा में लगातार हो रहे धर्मांतरण के विरोध में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 56 पंखा दफाई, बस्ती नंबर दो में हिंदू धर्म के जन जागरण अभियान में सतीश झा, विकास झा के नेतृत्व में व पूर्व जिला महामंत्री,भाजपा श्रीनवीन पटेल जी के मुख्यआतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि जिला योजना समिति सदस्य व पार्षद वार्ड क्र.66 श्रीमती कमला बरेठ जी मे कोरबा विधान सभा के वार्ड क्र. 56 ,पंखा दफाई न. 02 बस्ती में बढ़ते धर्मांतरण को देखते हुए बाबा बजरंगबली जी की मूर्ति स्थापना की गयी जिसमे पूरे गांव के सभी माता बहने एवं सभी वरिष्ठजनो ने बाबा बजरंगबली की पुजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ कर एवं खिचड़ी भोग पूरे गांव वाशी को वितरण किया गया| जिसमें मुख्य रूप से कोरबा पूर्व पार्षद सुधारशाय चौहान जी, कमल सिंह जी,तुलबीर सिंह अभय सिंह जी,गोपाल यादव जी लष्मी कैवर्त जी, राधेश्याम जी,प्रेमलता जी, उर्मिला जी, तेरस पटेल जी, रामप्यारे जी एवं बहुतायत संख्या में सभी ग्रामवाशी उपस्थित थे