Sunday, May 10, 2026

पत्रकार पर प्राण घातक हमला… बलवा का अपराध दर्ज

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के मामला में दर्री पुलिस ने बलवा का अपराध दर्ज किया है। घटना में शामिल आरोपियों की दर्री पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

बता दें कि दर्री थाना के अंतर्गत ओवर ब्रिज के पास पत्रकार व उनके साथियों पर प्राणघातक हमला करने वाले बीजेपी पार्षद के गुंडों के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल मामला दर्ज करने के निर्देश दर्री थाना प्रभारी पौरुष पूर्रे को दिया।पार्षद विजय साहू व उनके गुंडों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 147, 148, 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मंगलवार की शाम को राजीनामा के नाम पर दर्री थाने बुलाकर उनके साथ मार पीट कर रहे थे ।इसी बीच बाँकी मोंगरा से कुछ गाड़ीयां दर्री थाने आई,इसकी सूचना मिलते ही वार्ड क्र.48 ग्राम सुमेधा के पार्षद पप्पू के लड़के जो कि लाठी डंडे से लैस दर्री थाने से महज 100 मीटर दूर दोनों तरफ के मार्ग पर इकट्ठा होने लगे जिनमे से 2 लड़के 2 पहिया वाहन (स्कूटी) से दर्री थाना परीसर पहुंचे जिसमे से ,एक व्यक्ति के हाँथ में सफेद रंग की पट्टी बंधी हुई थी। जो की पार्षद पप्पू की साजिश के तहत बाँकी मोंगरा से आई गाड़ियों की निगरानी के लिए आये हुए थे। और दूसरी ओर युवा मोर्चा के लड़को को और भारी संख्या में इकट्ठा करने में लगे हुए थे। जैसे ही बाँकी मोंगरा से आए गाड़ीयों में से एक काले रंग की KIA Sonet कार बाहर निकली वैसे ही पार्षद विजय कुमार साहू के इशारे पर 20 से 30 मोटर साइकिल पे सवार दो-दो और तीन-तीन की संख्या में 50 से 70 लड़के गाली-गलौच करते हुए गाड़ी को दर्री थाने के सामने से दौड़ाने लगे कार चालक को कुछ समझ नहीं आया के ये सब हमारा पीछा क्यों कर रहे हैं। तब कार की रफ्तार बढ़ा कर दर्री से कोरबा की ओर अपनी जान बचाने के लिए भागा इन बदमाश बाइकर्स ने काले रंग की KIA Sonet कार को दौड़ाया और दर्री डैम के पूल पर दोनों तरफ से घेर लिया फिर पार्षद विजय कुमार साहू (पप्पू साहू) के भेजे गये गुंडो ने काले रंग की कार को घेर लिया और उन्हें बाहर निकलने को कहा डर से बाहर ना आने पर चारो ओर से कार की कांच को फोड़कर युवको को कार से बाहर निकाल कर बीच सड़क में मार-पीट करने लगे उक्त मामले की शिकायत दर्री पुलिस को की गई जिस पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के पत्रकारों की गरिमा को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर दर्री पुलिस ने मामला दर्ज किया है।