Monday, May 11, 2026

कोरबा में होने वाले कार्यक्रम को किया गया निरस्त

कोरबा। कोरोना के बढ़ते संख्या को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने थर्टीफर्स्ट के सभी कार्यक्रम पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। कलेक्टर के आदेश का सम्मान करते हुए आयोजन समिति ने मीरा रिजॉर्ट के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है।

 

बता दें कि थर्टी फर्स्ट की विदाई और नए साल का स्वागत के लिए युवाओं में क्रेज को देखते हुए थर्टीफ़र्स्ट कार्यक्रम रखा गया था हालांकि कोरोना काल की वजह से बीते वर्ष भी लोगों ने अपने घर और परिवार के साथ थर्टी फर्स्ट मनाया था। इस साल थोड़ी रियायत के मिली थी तो सूर्यवंशी ग्रुप द्वारा मीरा रिज़ॉर्ट में बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया था। जिसमें आशिक़ी फ़िल्म के हीरो राहुल रॉय ग्रूप के म्यूज़िकल नाइट ऑर्कस्ट्रा के साथ एंकर ऐश्वर्या और सिंगर श्रुति के साथ डान्स ग्रुप द्वारा पब्लिक का मनोरंजन किया जाना था। जिसे आयोजन समिति ने कलेक्टर के आदेश के बाद निरस्त करते हुए कोरोना के गाइडलाइन की पालन करते हुए घर मे थर्टीफ़र्स्ट मानने की अपील की है।