

टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा नवनिर्मित मोटरसाइकिल टीवीएस रेडर 125cc का लॉन्च फिल्म अभिनेता श्री राहुल राय के कर कमलों द्वारा मैसर्स तुलसी एजेंसी कोरबा में किया गया। श्री राहुल राय ने टीवीएस रेडर को लॉन्च करते हुए टेस्ट ड्राइव कर रेडर की खूबियों से रूबरू होते हुए कहां की टीवीएस कंपनी द्वारा नवनिर्मित मोटरसाइकिल खूबियों से लैस युवा पीढ़ी के दिलों में अपनी अलग मिसाल कायम करेगी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए तुलसी एजेंसी के संचालक केदारनाथ अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को टीवीएस रेडर की अनोखी खूबियों को बताते हुए कहा कि TVS RAIDER मैं 125cc का 3 वाल्व का इंजन है, जो 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार मात्र 5.9 सेकंड में चलती है। इसमें 5 गियर, फुली डिजिटल स्पीडोमीटर लगा है, जो गाड़ी के स्पीड के अनुसार गाड़ी में कितने किलोमीटर का माइलेज मिल रहा है वह बताता है। इसके अलावा फ्यूल टैंक में कितना पेट्रोल है और गाड़ी को शेष बचे पेट्रोल में कितना किलोमीटर चलाया जा सकता है वह भी बताता है। रेडर के फ्रंट में रोटो पेटल डिक्स ब्रेक, इको मोड एवं पावर मोड की सुविधा भी दी गई है।
कार्यक्रम के अंत में श्री राहुल राय ने उपस्थित लोगों को नव वर्ष 2022 की बधाई देते हुए केक कटिंग किया।







