Monday, April 6, 2026

4 साल की बच्ची का हाथ पकड़कर सड़क पर खींचा, फिर नोचने लगे आवारा कुत्ते: CCTV में कैद वाकया

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीसीटीवी कैमरे में रौंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात कैद हुई है. कैमरे में कैद तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहले पांच कुत्ते एक चार साल की बच्ची का पीछा करते हैं. फिर उनमें से एक कुत्ते ने बच्ची का हाथ मुंह में पकड़कर नीचे गिराया. जिसके बाद सारे कुत्ते उस पर टूट पड़े और उसे नोचने लगे.