Monday, April 6, 2026

गरियाबंद में पुलिस नक्सली मुठभेड़:नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंचे थे सुरक्षा बल; एक जवान घायल, जंगल की आड़ लेकर भागे माओवादी

बस्तर के बाद अब गरियाबंद जिले से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की खबर आई है। यहां रविवार तड़के सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। बताया गया कि नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं।

जानकारी के मुताबिक, जवानों को सूचना मिली थी कि कुल्हाड़ीघाट रेंज के देवडोंगर पहाड़ी पर बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद STF के जवानों को मौके पर भेजा गया था। पता चला है कि जवान जैसे ही सुबह पहाड़ी के पास पहुंचे नक्सली जंगल का सहारा लेकर फायरिंग करने लगे। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी जवाबी कार्रवाई में जवान युवराज सागर घायल हो गया।