
2 नाबालिग सगी बहनों ने मिलकर अपनी ही बुआ की हत्या कर दी। दोनों ने युवती को इसलिए मार दिया, क्योंकि वो इन्हें मोबाइल चलाने से मना करती थी। वो हमेशा इस बात के लिए दोनों को डांटा करती थी। इसलिए दोनों बहनों ने बुआ को मारने का प्लान बना लिया। फिर मौका मिलते ही टंगिया मारकर उसकी हत्या कर दी। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर-सपनई गांव का है। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
35 साल की तुलसी भाठ निरंजनपुर-सपनई गांव में रहती थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह अपने भाई के घर में ही रहती थी। उसकी 17 और 15 साल की 2 भतीजियां भी हैं। बड़ी भतीजी ने 10वीं के बाद से स्कूल जाना बंद कर दिया है। छोटी भतीजी10 में पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि दोनों बहने पढ़ाई लिखाई और अपने दोस्तों से बात करने के लिए अपनी बुआ का फोन इस्तेमाल करती थीं। इसी बात से तुलसी नाराज होती थी। तुलसी दोनों लड़कियों को कहता थी कि फोन मत इस्तेमाल किया करो, फोन से दोस्तों से ज्यादा बात मत किया करो।
बिन बताए ही स्कूल ले गई फोन
इधर, 03 फरवरी को भी तुलसी की छोटी भतीजी उसका फोन बिन बताए स्कूल ले गई थी। स्कूल से आने के बाद उसने ये बात अपनी 17 साल की बड़ी बहन को बताई। फिर दोनों तालाब में नहाने के लिए चले गए। यहीं पर दोनों ने प्लान बनाया कि ये रोज-रोज झगड़ा करती है। इसका काम ही खत्म कर देते हैं। बाद में दोनों नहा के घर चले गई थीं।












