Friday, September 18, 2026

20 लोगों से भरी पिकअप पलटी:महिला सहित 14 लोग घायल, 2 महिलाओं की हालत गंभीर; शादी समारोह से लौटरहे थे सभी

कोरबा में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी पिकअप (टाटा एस) पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद डायल-112 ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, विजयनगर निवासी परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ शादी में शामिल होने के लिए ग्राम भेलवाटिकरा गया था। पिकअप में 20 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहां से लौटने के दौरान मोहनपुर के पास पुल पार करते ही पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। पिकअप पलटते ही चीख पुकार मच गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही बचाव कार्य शुरू किया गया। लोगों की मदद से पुलिस ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि दो महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। अभी तक घायलों के नाम-पते नहीं मिल सके हैं। महिलाओं और बच्चों के होने से काफी डरे हुए हैं।