Wednesday, September 30, 2026

प्रदर्शनकारियो और बीजेपी नेता की बीच मारपीट, युवा कांग्रेस बालको के खिलाफ कर रहा था प्रदर्शन, बीजेपी ने किया मना, दोनो गुट आपस में उलझे

कोरबा। युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में बाल्को द्वारा नदी में राखड़ युक्त गन्दा पानी छोड़ने के विरोध में शांतिपूर्वक तरीके से ज्ञापन,काला गुलाब सौपा गया था उसी समय बीजेपी नेता नीरज दास महंत व युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा के द्वारा बालको के समर्थन में नारेबाजी करते हुए, विरोध करने आये युवा कांग्रेस के कार्यकताओं के साथ हुज्जतबाजी करने लगे। इससे युवा कांग्रेसी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इसी बात  को लेकर बीजेेप नेता नीरज दास एव उनके साथ आए युकां उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा की जमकर पिटाई कर दी गई ,तत्क्षण सत्यप्रकाश मिश्रा व भाजपा नेता थाने की ओर भागे।…अभी दोनों पक्ष बाल्को थाना मे अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश मे लगे हुए हैं।।

 

जहां बताना आवश्यक होगा कि बालको हमेशा से ही विवादों में रहा है । बालकों के कारण है क्षेत्र के लोग राखड की समस्या से दो-चार हो रहे हैं । लेकिन इसके बाद भी प्रबंधन उनकी समस्या का निराकरण नहीं कर रहा।