Wednesday, September 30, 2026

*पुनर्वास और रोजगार की मांग को लेकर 15 फरवरी को गेवरा एसईसीएल का घेराव करेगी किसान सभा, भूविस्थापित रोजगार एकता संघ ने आंदोलन का किया समर्थन घेराव में होंगे शामिल*

छत्तीसगढ़ किसान सभा द्वारा भूविस्थापितों के नियमित रोजगार एवं मुआवजा की मांग को लेकर कल गेवरा एसईसीएल प्रबंधन के घेराव की घोषणा की गई है भूविस्थापितों की मांगों को लेकर गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय के घेराव का भू विस्थापित रोजगार एकता संघ ने समर्थन करने की घोषणा की है।

 

 

किसान नेता प्रशांत झा,दीपक साहू ने कहा कि एसईसीएल द्वारा पूर्व में अधिग्रहित गेवरा क्षेत्र के घाटमुड़ा, बरेली, बिंझरा, कोसमंदा और जुनाडीह आदि गांवों के लोगों को अभी तक बुनियादी मानवीय सुविधाओं के साथ बसाहट नहीं दी गई है और न ही यहां के लंबित रोजगार प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इन समस्याओं की ओर कई बार प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों की इन समस्याओं के निराकरण के प्रति प्रबंधन गंभीर नहीं है।

किसान सभा ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर पुनर्वास गांवों में बिजली और पानी की सुविधा निःशुल्क देने तथा सभी प्रभावित छोटे-बड़े खातेदारों को स्थाई नौकरी देने की मांग एसईसीएल प्रबंधन से की थी। ग्राम भठोरा के चौथे चरण 2016-17 से लंबित मकानों एवं अन्य परिसंपत्तियों का मुआवजा तथा पुनर्वास गांव गंगानगर में तोड़े गये मकानों और शौचालयों का क्षतिपूर्ति मुआवजा तत्काल दिये जाने की भी मांग की थी लेकिन प्रबंधन इन मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।

भूविस्थापित नेता राधेश्याम कश्यप,दामोदर ने कहा कि पूरे एसईसीएल क्षेत्र में किसानों की जमीन को खदान के लिए अधिग्रहण करने के बाद सरकार और प्रबंधन ने भूविस्थापित किसानों को धोका दिया है 40 साल बाद भी किसान रोजगार के लिए भटक रहे हैं और खदान में कार्य कर रहे आउट सोर्सिंग कंपनी में भू विस्थापित किसानों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। भूविस्थापित रोजगार एकता संघ गेवरा में होने वाले घेराव का समर्थन करती है और कल के घेराव में बडी संख्या में भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

घेराव को सफल बनाने के लिए जवाहर सिंह कंवर, दीपक साहू,जय कौशिक,रामायण सिंह कंवर, दामोदर, दीनानाथ,रेशम,पुरषोत्तम गांव गांव में बैठक कर है।