महासमुंद. जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बीती रात पटेवा थाना क्षेत्र के बरेकेल कला के पास एक बाइक अज्ञात वाहन से जा टकराई है. इस हादसे में मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई है.
बता दें कि झलप से तेन्दूकोना रोड पर बरेकेल कला के पास बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मां-बेटा और दो रिश्तेदारों की मौत हुई है.










