कोरबा। शुक्रवार की देर रात माइनिंग विभाग ने अवैध कोल स्टाक पर कार्रवाई की। अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त कोल माफियाओं के द्वारा इसका संचालन करना बताया जा रहा है। इस छापा के बाद एक बार फिर कोल माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कलेक्टर रानू साहू ने भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में खबर है कि हरदीबाजार क्षेत्र के मलगांव में बड़े पैमाने पर कोयले का स्टाक जमा कर बाहर भेजे जाने की सूचना पर कलेक्टर के निर्देश बाद देर रात माइनिंग विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मौके पर छापा मार कर 50 टन कोयला व एक ट्रैक्टर को जप्त किया। जप्त कोयले की कीमत 2 लाख रूपये से अधिक बताई जा रही है।










